फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले हुई थी मंगनी, अमेरिका के टेक्सास में सड़क हादसे में हुई सांभी के रवि की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले हुई थी मंगनी, अमेरिका के टेक्सास में सड़क हादसे में हुई सांभी के रवि की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गांव सांभी निवासी रवि की अमेरिका के टेक्सास में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। रवि की मौत की सूचना मिलने पर रवि के परिवार में मातम छा गया। फिलहाल रवि का परिवार अंबाला में रहता है और उसके ताऊ व चाचा गांव सांभी में ही रहते हैं। रवि करीब 5 साल पहले अमेरिका गया था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और घर की जिम्मेदारी भी उसके कंधों पर थी। क्योंकि उसके पिता की मौत पहले ही सड़क हादसे में हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव सांभी निवासी मार्केट कमेटी तरावड़ी के चेयरमैन मलूक सिंह ने बताया कि करीब दो साल से रवि सिंह की मां अपने परिवार के साथ अंबाला रह रही है। उसके पिता निर्मल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह घर जनवरी-फरवरी में आया था। अभी एक सप्ताह पहले ही उसकी मंगनी हुई थी। परिवार के लोग विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है कि जल्दी रवि का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए भारत आये। जानकारी अनुसार रवि सिंह एक साथी के साथ न्यू जर्सी से टेक्सास माल छोड़ने जा रहा था जब हादसा हुआ उस समय रवि ट्रक को चला रहा था। साथ में जो व्यक्ति था जोकि वो ट्रक का मालिक था। वो ट्रक में रेस्ट कर रहा था। अचानक सामने से एक फ्यूल ट्रक आ गया, रोड में डिवाइडर न होने की वजह से सामने से आ रहा ट्रक दूसरी लाइन में चला गया। रवि ने ट्रक को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की, लेकिन सामने से आये ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। रवि ने ट्रक से उतरने की कोशिश की तभी अचानक आग लग गई। साथ में रेस्ट कर रहा युवक सावधानी से नीचे उतर गया, उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें