फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का होने की देसी दवा देने देते महिला को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़का होने की देसी दवा देने देते महिला को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नीलोखेड़ी के गांव समाना बाहु में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला को लड़का होने की दवा देते हुए काबू किया है। यह महिला 700 रुपए में लड़का होने की देसी दवा देती थी। विभाग क ी टीम ने महिला के खिलाफ बुटाना थाना में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत व आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिप्ट ी सीएमओ डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि समाना बाहु गांव में काली मंदिर के समीप इंद्रा कॉलोनी में ममता नाम की महिला लड़का होने की देेसी दवा देती है। सूचना मिलते ही उन्होंने ंएमओ डॉ. संजीव चांदना, सुलेख, रणधीर और सुुभाष के साथ टीम बनाई। इसमें एक पुलिस कर्मचारी भी शामिल रहा। टीम की एक महिला को उन्होंने नकली ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा और उसे 1850 रुपए दिए। महिला ग्राहक के साथ उन्होंने एक पुलिस कर्मचारी को भी सिविल ड्रेस में उसके साथ भेज दिया। वे दोनों ममता के घर गए और वहां उन्होंने लड़का होने की दवा मांगी तो महिला ने उन्हें देसी दवा की सात पुड़िया दी और दूध से लेने के लिए कहा और उनसे 700 रुपए ले लिए। इसके तुरंत बाद टीम ने महिला 700 रुपये के साथ मौके पर पकड़ लिया। विभाग की टीम ने जब घर की तलाशी ली तो घर से मोर पंख, हाथी के दांत का बरूदा व देसी दवा मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें