फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशन हाईवे पर अतिक्रमण, 200 दुकानदारों की पहचान, जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशन हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले 200 दुकानदारों खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुंडला।
नेशनल हाईवे पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर जल्द कार्रवाई होगी। एनएचएआई अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले 200 दुकानदारों की पहचान की है। जल्द ही प्रशासन इनके खिलाफ कदम उठा सकता है। जानकारी मुताबिक करनाल से जींद, हिसार को जाने वाले नेशनल हाईवे-709ए पर कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके कारण वाहन रेंग-रेंगकर चलते हैं। सारा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या पर गत दिनों करनाल में आयोजित मुख्यमंत्री के खुले दरबार में शिकायत के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी के आला अधिकारी हरकत में आए। हाईवे के दोनों ओर पैमाइश कर कब्जाधारियों की पहचान की जा रही है। दुकानों के आगे कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों पर कभी भी गाज गिर सकती है। दुकानदारों ने दुकानों के आगे शैड, थड़े, रैंप, रेहड़ी, फड़ी, रेत बजरी, करियाना का सामान रखने के साथ साथ साइन बोर्ड आदि लगा कर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। दिन निकलने के साथ-साथ यह मार्ग अतिक्रमण की जद में आ जाता है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से इस मार्ग के दोनों ओर से की गई निशानदेही के बाद करीब 200 दुकानदारों को चिंहित किया गया है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए विभाग के आला अधिकारियों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


जल्द होगी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई : नरवाल
पीडब्लूडी बीएंडआर नेशनल हाईवे जींद सर्कल में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता धर्म सिंह नरवाल ने बताया कि जुंडला क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-709ए के दोनों ओर के करीब 200 दुकानदार अतिक्रमण करने की जद में पाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस पर आला अधिकारियों की अनुमति के बाद ठोस कार्रवाई करके अतिक्रमण से मुक्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें