करनाल। थाना सेक्टर-32/33 पुलिस ने शराब बनाने के मामले में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों से 18 बोतल अवैध देसी कच्ची शराब तथा 60 लीटर लाहण बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा पत्नी मलकीत उर्फ अज्जू और मलकीत उर्फ अज्जू निवासी गांव बुड्ढाखेड़ा जिला करनाल को काबू किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सेक्टर-32/33 में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद