करनाल। बिजली एवं पानी विजिलेंस की टीम ने बिजली चोरी कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी बिजली चोरी कर आटे की चक्की चलाता था तो वहीं दूसरा बिजली चोरी कर घर में उपकरण चला रहा था। पुलिस ने इन आरोपियों को कोर्ट में पेश जेल भेज दिया है।
बिजली एवं पानी विजिलेंस के एएसआई उमेद सिंह ने बताया कि असंध के गांव चौगामा निवासी सर्वन किराए की आटे की चक्की को बिजली चोरी कर चला रहा था, उसने वह चक्की 1200 रुपये महीने के हिसाब से किराए पर ली हुई थी। बिजली निगम के अधिकारी की शिकायत पर 16 नवंबर 2016 को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। इस आरोपी पर दो लाख 12 हजार 295 रुपए जुर्माना बिजली निगम की ओर से लगाया गया है जो आरोपी ने भरा नहीं। 29 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया है, इसी प्रकार असंध के वार्ड नंबर-2 निवासी सतबीर उर्फ सुरेश कुमार भी बिजली चोरी कर घर में बिजली से उपकरण चला रहा था। इस आरोपी के खिलाफ भी 29 अक्टूबर 2016 को मामला दर्ज किया गया था। इस आरोपी पर भी बिजली निगम ने 20 हजार 729 रुपये जुर्माना लगाया हुआ है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।