फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित समाचार : पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने एसएमओ के बेटे से पिस्तौल के बल पर लूटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा। जीटी रोड पर लगातार लूट की वारदातें बढ़ रही हैं। शुक्रवार की सुबह पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने पंजाब में एसएमओ के बेटे से पिस्तौल के बल पर उसकी ब्रेजा कार लूट ली। बाद में बदमाश गाड़ी लूटकर फरार हो गए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र वरदान सरोहा अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर पंजाब से दिल्ली की ओर जा रहा था। वरदान ने बताया कि उसके पिता रामप्रकाश पंजाब में एसएमओ हैं और उसका बड़ा भाई नोएडा में पढ़ाई कर रहा है। वह अपने भाई से मिलने के लिए जा रहा था। सुबह हाईवे पर टोल टैक्स से कुछ दूरी पर उसने लघुशंका करने के लिए अपनी कार रोकी। पीछे से एक इनोवा कार में दो युवक पुलिस की वर्दी में आए और गाड़ी की तलाश की बात कही। इसके बाद अचानक युवकों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर उसकी कार को छीन ली और फरार हो गए। कार मालिक ने इसकी शिकायत तुरंत मधुबन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी करके मामले की जांच की। जांच अधिकारी उमेश सिंह ने बताया कि कार की तलाशी लेने के बहाने बदमाशयुवक पर पिस्तौल तान कर उसकी कार लेकर फरार हो गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें