फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने लगाए ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। धुंध में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जिले में एहतियाती उपायों की शुरुआत हो गई है। इसके तहत जिला प्रशासन पुलिस विभाग के साथ मिलकर विशेष अभियान चला रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक व ऑटो-रिक्शा इत्यादि के पीछे नि:शुल्क रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएंगी। यह कार्य परिवहन विभाग करेगा। सोमवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने स्थानीय चीनी मील परिसर में जाकर वहा मौजूद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि सर्द मौसम के आते ही धुंध की शुरुआत भी हो जाती है। जब यह गहरी होती है, तो सड़क पर दुर्घटनाएं घट जाती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है। इसे रोकने के लिए विभिन्न तरह के वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि एसएचओ हाईवे को निर्देश देंगे कि वे सड़को पर नाके लगवाकर वाहन रोकें और उन पर टेप लगवाएं, ताकि धुंध में पूर्ण सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने बताया कि नगर-निगम तथा लोकनिर्माण विभाग (बीएंडआर) को निर्देश दिए गए है कि वह सड़कों पर लगाई गई सफेद पट्टी को जरूरत अनुसार दोबारा पेंट करवा दें। सड़क पार करने की जगहों पर लगाई गई कैटआई को भी चैक करें। इसके अतिरिक्त, जहां-जहां मोड़ है, वहां 24 घटें टिमटिमाने वाली ब्लिंकर लाइटों को भी सुनिश्चित बनाएं, लाल बत्ती भी सुचारू रूप से कार्य करती रहें। उन्होंने बताया कि आरटीए कार्यालय को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे ऑटो-रिक्शा के साथ-साथ चौराहों पर भी इस तरह की टेप लगवाएं। चीनी मिल परिसर में उपायुक्त ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगवाकर चालकों से संवाद कर इसका मतलब पूछा और इससे होने वाली सुरक्षा बारे बताया। इस मौके पर आरटीए कार्यालय के सहायक सचिव सतीश जैन, निरीक्षक जोगिंद्र ढुल, केन मेनेजर वजीर सिंह तथा आरएसओ रमन मिड्डा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें