फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस मेले में स्टाल लगाने गए थे केरल, बाढ़ में फंसे करनाल समेत कई हरियाणावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। केरल में आई बाढ़ में करनाल के बाप-बेटे सहित दस से 12 लोग फंस गए हैं। उन्होंने फेसबुक पर लाइव कर हरियाणा सरकार से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही वहां पर आ रही समस्याओं से भी रूबरू कराया है। बाढ़ में फंसे लोगों ने बताया कि वहां पर खाने और पीने समेत रहने को लेकर दिक्कत हो रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है और रेलवे मार्ग से लेकर सड़क मार्ग तक बंद हो गया है। वीडियो में युवकों ने प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है और मांग की कि उन्हें किसी भी तरह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से निकाला जाए और हरियाणा पहुंचाया जाए।
बुधवार को जारी की गई वीडियो में करनाल से अलग प्रदेश के कई जिलों और पंजाब, यूपी, हिमाचल के कई व्यक्ति केरल में फंसे हुए हैं। केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम में लगे बचाव कैंप से अक्षय जैन ने बताया कि वह करनाल के सदर बाजार में ज्वार मार्केट का रहने वाला है। 10 अगस्त को वह अपने पिता राजकुमार और साथी सतीश के साथ केरल के लिए निकले थे। केरल के अलपुझा शहर के गांव चेंगन्नुर में सरकार की ओर से सरस मेले का आयोजन किया गया था। वह लेदर के चप्पल जूते आदि बनाते हैं तो वह इस मेले में स्टाल लगाने के लिए 13 अगस्त को ट्रेन द्वारा इस गांव में पहुंच गए। प्रशासन की ओर से उन्हें एक होटल में कमरा दिया गया। इस दौरान वहां बारिश आ गई और सुबह बाढ़ आ गई। तीन से चार दिन तक वे होटल में ही रुके रहे। हर जगह पानी ही पानी भर गया। जब बारिश बंद हुई तो वे शहर की ओर निकल पड़े, भूख के मारे उनकी जान निकलने वाली थी। इसके बाद उन्होंने इधर-उधर से मांगकर खाना खाया। इसके बाद प्रशासन उन्हें केरल की राजधानी तिरूवंतपुरम से करीब 80 किलोमीटर दूर एक गांव के सरकारी स्कूल में उन्हें ठहराया गया। इस बाढ़ में उनका सारा सामान बह गया और उनके रुपये, आईडी कार्ड आदि सभी पानी में ही बह गए। वहां ग्रामीणों ने रुपये एकत्रित कर उन्हें खाना दिया और कपड़े दिए, लेकिन अभी तक वे वहीं फंसे हुए हैं। इस बाढ़ में कई लोगों की जान भी चली गई है। अक्षय ने बताया कि उनके साथ स्टौंडी गांव निवासी नरेश भी उनके साथ था, लेकिन अब उसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। अक्षय ने बताया कि केरल बाढ़ में अकेले करनाल के ही दर्जनभर से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं, इसके अलावा हरियाणा के अलग-अलग जिलों से भी कई लोग शामिल हैं। वीडियो में हिसार के रवि कुमार, सतीश करनाल, आजाद सिंह आदि अपनी समस्या बता रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार से लगाई मदद की गुहार
अक्षय जैन ने हरियाणा सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी मदद की जाए। वह बहुत परेशानी में हैं। पिछले दस दिनों से वे इधर से उधर भटक रहे हैं। उनका सारा सामान बाढ़ के पानी में ही बह गया है। वह अपने साथ ढाई लाख रुपये का सामान लेकर मेले में गए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि वहां उन्हें मौत का नजारा देखना होगा। जैन ने कहा कि पंजाब, यूपी और उत्तराखंड की सरकारें अपने राज्य के लोगों के लिए मदद कर रही हैं और उनको बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालने के लिए आगे आ रही हैं, लेकिन अभी तक ह रियाणा सरकार की ओर से पहल नहीं की गई है, जिससे काफी संख्या में लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के करीब 300 लोग फंसे हुए हैं बाढ़ में
अक्षय ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के करीब 300 लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। जो अलग-अलग जगहों पर हैं, क्योंकि इस सरस मेले में इन सभी प्रदेशों से भारी संख्या में लोग आते हैं। अमर उजाला से बातचीत में अक्षय ने बताया कि अब उन्हें खाने पीने से लेकर रहने तक की दिक्कत आ रही है, बड़ी बात ये है कि अब बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है और केरल सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का असर अभी कम दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें