फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 80 साल की महिला ने तोड़ा दम, 13 ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाटो गेट निवासी एक 80 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह 14वीं मौत है। महिला की हालत गंभीर होने पर कल्पना चावला मेडिकल कालेज ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ चुकी थी। डाक्टरों ने बताया कि महिला पहले से बीमार थी। वहीं शुक्रवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 59 कोरोना के मामले सामने आये हैं। शहर और कस्बों के साथ-साथ कोरोना ने अब गांवों में भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। यह मजदूर वर्ग में तेजी से फैल रहा है। कोरोना की लिस्ट में 6 मजदूर, एक डाक्टर, एक नर्स समेत अटेंडेंट शामिल हैं। अध्यापक और विद्यार्थी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 37,373 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 35132 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 1493 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 14 की मौत हो चुकी है। 354 एक्टिव तथा 1125 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
बिना लक्षण वाले भेजे नीलोखेड़ी सेंटर
शुक्रवार को आए 59 केस में 10 एंटीजेन टेस्ट और 49 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। इनमें डेरा कार सेवा कलंदरी गेट का गाड़ी चालक, मैनमती गांव से तीन, नागिया से 36 साल का युवक, मुखाला गांव की आंगनबाड़ी वर्कर, मॉडल टाउन निवासी लकड़ी की दुकान संचालक, मिटटन मोहला से तीन। ये तीनों संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। छह मजूदर भी संक्रमित मिलें हैं। इनमें से दो शिव कालोनी निवासी हैं, एक अशोक नगर, सौंकड़ा व नगला से एक-एक हैं। इसी प्रकार सेक्टर 13 से महिला अध्यापक, विकास कालोनी निवासी युवक, जो अफ्रीका में इंजीनियर है। सीएचडी सिटी से एक 31 साल का युवक, चिड़ाव, जाणी, शेखुपुरा, मोहिदिनपुर, नगला से एक-एक और गांव ठरी से चार संक्रमित हैं। अशोका नर्सरी निवासी एक डाक्टर, वसंत विहार निवासी नर्स, एक प्राइवेट अस्पताल के आरएमओ, वजीर चंद कालोनी निवासी एक समाजसेवी पॉजिटिव पाये गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया है। यहां से बिना लक्षणों वाले मरीजों को नीलोखेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें