फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले के 78 हजार किसानों को 21वीं किस्त के तहत मिले 14 करोड़

विज्ञापन
विधायक जगमोहन आनंद को सम्मानित करते  एनडीआरआई के निदेशक धीर सिंह । संस्‍थान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आयोजित किसान सम्मान निधि योजना की 18 हजार करोड़ रुपये की 21वीं किस्त जारी की। योजना की 21 वीं किस्त के तहत बुधवार को जिले के 78 हजार किसानों को करीब 14 करोड़ रुपये भी मिले।
इसे लेकर एनडीआरआई के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जोकि विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं में से एक है। कार्यक्रम में गगसीना गांव के प्रगतिशील किसान जगबीर ने गन्ना उत्पादन के नवाचार, पशुपालक किसान ओम प्रकाश ने जलवायु परिवर्तन से पशुओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और उनसे बचाव के तरीके, डॉ. गोपाल सांपला ने पशुओं को चीचड़ से बचाव और थनेला की बीमारी से बचाव व उनके सही खानपान के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान सतीश कुमार ने प्राकृतिक खेती, एफपीओ संचालक राजबाला मान ने डेयरी फार्मिंग, खेती बाड़ी में महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 98 हजार किसान पंजीकृत

एनडीआरआई के निदेशक धीर सिंह ने कहा कि एनडीआरआई संस्थान ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं जिससे संस्थान गौरवान्वित है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने कहा कि भले ही यह राशि छोटी हो लेकिन छोटे किसानों के लिए एक बहुत बड़ी राहत है। कृषि विभाग के निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले में 98 हजार किसान पंजीकृत हैं। जिनमें से करीब 78 हजार किसानों को 21वीं किस्त के तहत करीब 14 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खाते में भेजी गई है। योजना के लिए पंजीकरण करने के लिए पीएम-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें