फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हैप्पी कार्ड के इंतजार में 75 हजार लोग, सात माह से अटके आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रोडवेज की बसों में हैप्पी कार्ड से निशुल्क सफर करने के लिए जिले के करीब 75 हजार लोग इंतजार में हैं। यह इंतजार भी सात माह से जारी है। अभी भी और कितना समय लगेगा, इसे लेकर अधिकारियों के पास जवाब नहीं है।
जिले में 15 अगस्त 2024 के बाद से नए हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) कार्ड बनाने का कार्य बंद है। केवल आवेदन प्रक्रिया चल रही है। सात माह से जिले में करीब 75 हजार लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन इनमें से किसी भी आवेदक की प्रक्रिया आवेदन जमा होने के बाद आगे नहीं बढ़ी। ऐसे में लोग रोजाना विभाग के चक्कर काट रहे हैं। मगर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।   हालांकि लोगों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं, जिसमें लोगों से कहा जा रहा है कि वे काउंटर पर आने से पहले कॉल करके पता कर लें कि उनका कार्ड बना है या नहीं। या फिर उनके पंजीकृत नंबर पर हैप्पी कार्ड बनने का मैसेज आने पर ही वे काउंटर पर आएं।
करनाल रोडवेज डिपो की ओर से जिले में अब तक 118981 हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं, इनमें से महज 10 हजार कार्ड ही ऐसे हैं, जिनका वितरण होना शेष है। अन्य कार्ड लोगों को दिए जा चुके हैं। हैप्पी कार्ड काउंटर के प्रभारी वेद शर्मा और जगपाल के अनुसार, जो कार्ड अब तक बने हैं, ये सभी 15 अगस्त 2024 से पहले के आवेदन पर बने हैं।
विज्ञापन

कार्ड न बनने में आय सत्यापन भी हो सकती है वजह ःप्रदेश में परिवार पहचान पत्र में आय कम करा सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्रों में आय का सत्यापन भी किया जा रहा है। रोडवेज के अधिकारी इसे हैप्पी कार्ड बनने में देरी की वजह मान रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है विभाग की ओर से आय सत्यापन के बाद ही नए कार्ड जारी किए जाएं। योजना के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के सदस्यों का ही हैप्पी कार्ड बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें