फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राजबीर चौथी बार बने निगदू मंडी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निगदू अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव में राजबीर सगवाल को चौथी बार प्रधान चुन लिया गया है। निगदू अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव के लिए मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जयपाल सावंत की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर उसे एसोसिएशन के चुनाव का अधिकार दिया गया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पिछली कमेटी को ही दोबारा चुन लिया है। इसमें राजबीर सगवाल को चौथी बार प्रधान चुना गया। बलदेवराज छाबड़ा को उपप्रधान, राजकुमार कैशियर, सुनील कुमार को सचिव, सुभाष चुचरा मीडिया प्रभारी, मोहन राणा, अनिरुद्ध, शमशेर, गुलशन सचदेवा, समे सिंह, देशराज आहूजा, सचिन कांबोज, राजकिशन कौल, भीम पाबला, नवीन गुप्ता, सुरेंद्र , प्रवीण गर्ग, जयमल राणा, ईश्वर सिंह, राजबीर टाया, जयनारायण कारसा को कमेटी का सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित प्रधान राजबीर सगवाल ने कहा कि व्यापारियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश कैरा, प्रेम सचदेवा, गुरदयाल, मास्टर अनंत राम, रघुबीर कंबोज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें