फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंडी में पहुंचा 75 क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। वीरवार को भी एक किसान 25 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचा, लेकिन खरीदा नहीं गया। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने गेहूं की नमी जांची तो वह अधिक निकली। अभी तक अनाज मंडी में 75 क्विंटल के करीब गेहूं आ चुका है, लेकिन खरीद नहीं हुई है।
किसानों का कहना है कि अधिकारी गेहूं में नमी बता रहे हैं। इसलिए अब वह उसे धूप में सुखा रहे हैं। दूसरी ओर डीएफएससी विभाग की ओर से उठान के लिए न टेंडर किया गया है न बारदाना पहुंचा है। हालांकि सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं की खरीद के निर्देश दिए हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से दो दिन बीतने के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की कटाई का कार्य शुरू हो चुका है। किसान हाथों से गेहूं की कटाई करा रहे हैं। किसानों का कहना है कि गर्मी बढ़ी तो एक सप्ताह में कंबाइन से भी कटाई का कार्य शुरू हो जाएगा। अभी कई जगहों पर गेहूं पूरी तरह से पका नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें