फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट को लेकर दावेदारों ने राहुल गांधी के सामने शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गुटबाजी को दूर करने और कांग्रेसियों में जोश भरने के लिए करनाल पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुटता नहीं दिखा पाए।
एक तरफ करनाल लोकसभा से टिकट को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास किया। वहीं, दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने एक-एक करने अपने-अपने नेताओं के जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं कांग्रेसी नेताओं के कार्यकर्ताओं बैनर व पोस्टर लेकर पहुंचे और एक दूसरे से आगे निकलकर राहुल गांधी को दिखाने तक की कोशिश की। जनसभा के दौरान कभी कुलदीप शर्मा तो कभी राठौड़ और वीरेंद्र मराठा के जिंदाबाद के नारे गूंजे।
विज्ञापन

बता दें कि करनाल लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस में कई दावेदार हैं। इनमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी दोस्त गन्नौर से विधायक कुलदीप शर्मा मजबूत दावेदार हैं, हालांकि वे अपने बेटे चाणक्य के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसी प्रकार, युवा नेता और बिहार के प्रभारी वीरेंद्र राठौड़ और वीरेंद्र मराठा टिकट की दौड़ में शामिल हैं।

बस से पहले निकले शर्मा, बाद में गए मराठा
शुक्रवार शाम को करीब साढ़े सात बजे परिवर्तन बस यात्रा जैसे ही करनाल अटल पार्क के सामने पहुंची तो इनमें से सबसे पहले विधायक कुलदीप शर्मा बाहर निकले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि, इसके बाद बस की छत पर वीरेंद्र राठौड़, वीरेंद्र मराठा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह मौजूद रहे। इन नेताओं में से केवल कुलदीप शर्मा को ही ज्यादा तवज्जो दी गई। उनको सबसे पहले स्वागत के लिए माइक दिया गया और बाद में कार्यकर्ताओं के धन्यवाद के लिए भी। कुछ देर के लिए वीरेंद्र राठौड़ ने भी जनता को संबोधित किया। जैसे-जैसे नेता बोले, वैसे-वैसे ही उनके समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान वीरेंद्र मराठा से लेकर सभी नेताओं के समर्थकों ने पोस्टर बैनर भी राहुल गांधी के सामने लहराए। विधायक कुलदीप शर्मा के साथ-साथ उनके बेटे चाणक्य शर्मा के नाम भी कई बारे नारे लगाए गए।
विज्ञापन


जीटी रोड पर रही जाम की स्थिति, राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों ने तोड़ी बेरीकेड
राहुल गांधी की बस यात्रा के दौरान करनाल में जीटी रोड पर जाम की स्थिति रही। बलड़ी बाईपास से लेकर आईटीआई चौक से लेकर निर्मल कुटिया तक जाम की स्थिति रही। इतना नहीं फ्लाईओवर से गुजर रहे लोगों ने भी अपनी गाड़ियां रोककर राहुल गांधी को देखने की कोशिश की। वहीं, जैसे ही राहुल गांधी बस में सवार होकर अटल पार्क के सामने पहुंचे तो अचानक से भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेड्स तोड़कर बस के चारों तरफ फैल गए। आनन-फानन में सुरक्षा कर्मचारियों ने भीड़ को संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें