फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए -करनाल में 113 स्कूलों ने है 3192 सीटें, कल से करें आवेदन।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत करनाल ब्लॉक के 113 प्राइवेट स्कूलों ने सीटों की जानकारी दे दी है, जिसकी लिस्ट बीईओ कार्यालय में देर शाम को लगा दी गई है। इन प्राइवेट स्कूलों ने 3192 सीटों की जानकारी दी है। विद्यार्थी सीटों को देखकर अपने मनपसंद स्कूल में 28 मार्च से 4 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
विभाग ने वेब साइट पर नियम 134ए के तहत आवेदन करने के लिए फार्म भी अपलोड कर दिया है। उस फार्म को डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं। वहीं मंगलवार को पूरा दिन अभिभावक लिस्ट का इंतजार करते रहे और बीईओ करनाल कार्यालय के चक्कर काटते रहे। विद्यार्थी द्वारा आवेदन करने के बाद 5 अप्रैल को बीईओ और बीईईओ कार्यालय में शिक्षा विभाग पात्र विद्यार्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी और फिर 7 अप्रैल को पात्र विद्यार्थियों का असेसमेंट टेस्ट होगा। इस टेस्ट का रिजल्ट 11 अप्रैल को जारी होगा और इसके बाद 12 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर पहला ड्रा निकाला जाएगा और विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। फिर विद्यार्थी उन प्राइवेट स्कूलों में 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक दाखिला ले सकेंगे। 20 अप्रैल को खाली सीटें के लिए दूसरा ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन


ये है सीटें
कक्षा - सीटें
दूसरी - 617
तीसरी - 272
चौथी - 238
पांचवीं - 240
छठी - 285
सातवीं - 269
आठवीं - 297
नौंवी - 241
दसवीं - 284
ग्यारहवीं - 256
बाहरवीं - 193

अभिभावक बनवा लें इनकम सर्टिफिकेट
नियम 134ए के तहत दाखिला लेने के लिए सबसे जरूरी है कि विद्यार्थी के पिता की सालाना आय दो लाख और उससे कम होनी चाहिए। इस लिए अभिभावक अपनी सालाना इनकम सर्टिफिकेट बनवा लें। इसके साथ ही रेजिडेंस सर्टिफिकेट, बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, स्कूल का रिपोर्ट कार्ड, बीपीएल कार्ड आदि दस्तावेज तैयार रहेंगे। क्योंकि आवेदन पत्र के साथ ये सभी दस्तावेज लगाने होंगे।
विज्ञापन



नियम 134ए के तहत 113 प्राइवेट स्कूलों ने 3192 सीटों की जानकारी दी है, जो यह लिस्ट कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है। इस लिस्ट को देखकर अभिभावक 28 मार्च से आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की परेशानी आती है तो अभिभावक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
-चंद्रेश वीज, बीईओ, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें