फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पवन सांभली को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण सम्मान समारोह किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। राजकीय स्कूल सांभली के शिक्षक पवन कुमार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर शिक्षा में सुधार को लेकर अरविंदो सोसायटी ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया। शिक्षक पवन कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल प्रधानाचार्या उर्वशी विग व सभी स्टाफ सदस्यों को दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा को बेहतर एवं गुणात्मक बनाने के लिए प्रशासन द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से समय समय पर शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर पूरे देश में अभियान चलाए जाते हैं। इसी क्रम में एक अभियान के तहत अरविंदो सोसायटी द्वारा देश के लगभग 18 प्रदेशों के शिक्षकों से शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत नवीन विधि और नई तकनीक पर विचार आमंत्रित किए थे। जिसमें देश के लगभग 15 लाख शिक्षकों ने अपने नवाचार सोसायटी को सौंपे। सोसायटी की शिक्षा विशेषज्ञ टीम ने सभी शिक्षकों का नवाचार चयनित किया गया। इसमें हरियाणा प्रदेश के 30 शिक्षक शामिल है। इन शिक्षकों में करनाल जिले से 6 शिक्षक शामिल है। सभी शिक्षकों को 13 मार्च को डोगरा हाल आईआईटी दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी राज्यों की अलग अलग नवाचार पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। शिक्षक पवन कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य के मार्ग दर्शन से यह संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें