फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से बढ़े ईंटों के रेट, सरपंचों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा।
सरपंच एसोसिएशन की बैठक बीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान पवन ढाकला ने की। बैठक में बढ़ रहे ईंटों के रेटों पर विरोध जताया गया और ईंटों का सरकारी रेट भी बढ़ाने की मांग की। बाद में सभी सरपंच जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया से मिले और अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने सरपंचों को उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। मंगलवार को लगभग 45 गांवों के सरपंच बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे और बीडीपीओ राजेश शर्मा व पंचायती राज एसडीओं केजी गोयल से मिले और अपनी समस्या रखी। एसोसिएशन के प्रधान पवन ढाकला ने कहा कि भट्ठों पर जीएसटी लगाकर ईंटों का रेट प्रति हजार लगभग 53 सौ रुपये हो गया है, जबकि सरकार की और से पंचायतों को लगभग चार हजार रुपये मिल रहे हैं। रेटों में इतना अंतर होने के कारण गांवों में विकास कार्यों में बाधा आ रही है। इससे सरपंचों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वे कई बार अधिकारियों से मिल चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बाद में सभी सरपंचों को जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया के नई अनाज मंडी में आने की भनक लग गई। सूचना मिलते ही सभी सरपंच जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया से मिलने के लिए नई अनाज मंडी में पहुंचे और अपनी समस्या रखी। समस्या सुनने के बाद जिला उपायुक्त ने सरपंचों को आश्वासन दिया है, उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें