फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, 300 नए लोगों के सैंपल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जहां तीन लोग पॉजिटिव मिले थे। वहीं शनिवार देर रात सात नए कोरोना केस मिले हैं। लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव केस से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में हैं। शनिवार को विभाग की तरफ से सैम्पलिंग तेज की गई और एक दिन में 300 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। शनिवार को लिए सात नए पॉजिटिव में से चार केस पहले संक्रमित आए व्यक्तियों के संपर्क से हैं। इनमें हुडा सेक्टर 17 के बैंक मैनेजर के संपर्क में आए दो और व्यक्ति पॉजीटिव मिले हैं। वहीं धर्मपुरा कालोनी के एसबीआइ कर्मी के संपर्क में आई एक महिला व व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई। इसके अलावा बूडिया, माडल टाउन व इंद्रा कालोनी में भी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इनमें बूड़िया का व्यक्ति गाजियाबाद से लौटा था। वहीं इंद्रा कालोनी का व्यक्ति भोपाल व माडल टाउन का व्यक्ति सहारनपुर से आया था। अभी इनकी अन्य डिटेल स्वास्थ्य विभाग ले रहा है। इनके संपर्क में आने वालों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के एक बड़े बैंक के मैनेजर और एक कर्मचारी पॉजिटिव मिलने से उपभोक्ताओं में भी हड़कंप हैं। इन दोनों बैंक अधिकारियों ने काफी सावधानी बरती, इसके बावजूद ये पॉजिटिव हुए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई पॉजिटिव कस्टमर बैंक में आया होगा। जिसके चलते ये भी संक्रमित हो गए। ऐसे में जो भी व्यक्ति बैंक में आया होगा उनमें से अधिकतर के संक्रमित होने की संभावना बनी हुई है। अब स्वास्थ्य विभाग बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं को भी तलाशा जा रहा है।
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि शनिवार को सात नए केस आए हैं। इनमें से एक अंबाला का है। अब 23 एक्टिव केस हो गए हैं। 111 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं। शनिवार को 300 नए सैंपलों की भी रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें