फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के 7 नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के साथ ही मौतों का ग्राफ भी गिरने लगा है, लेकिन ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि रविवार को जिले में 199 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि 448 ने कोरोना को मात दी है। वहीं कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई है। दूसरी ओर ब्लैक फंगस के सात मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले जिले में ब्लैक फंगस के 24 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि तीन लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती नजर आ रही है, वहीं बढ़ता रिकवरी रेट राहत प्रदान करने वाला है। लेकिन ब्लैक फंगस के लगातार सामने आ रहे मामले आमजन के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा रहे हैं। ब्लैक फंगस के नये केसों में गांव पनौड़ी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, आनंद विहार निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव चौरा निवासी 70 और 75 वर्षीय दो महिलाएं, इंद्री निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, पिल्लूखेड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति व गांव राहड़ा निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इन सभी को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां जांच के बाद इनका उपचार चल रहा है। वहीं रविवार को नये संक्रमितों का आंकड़ा 200 के नीचे रहा, जबकि रिकवरी करीब ढाई गुना अधिक रही। फिलहाल जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.50 प्रतिशत और रिकवरी रेट 91.75 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
हलवाना गांव में 40 पाजिटिव मिले, इंस्पेक्टर भी संक्रमित
-कोरोना पॉजिटिव केसों में इंस्पेक्टर, कैदी, हेयर ड्रेसर, आंगनबाड़ी वर्कर आदि शामिल हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में गांव हलवाना में करीब 40 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इससे अलग कलरी खालसा में 8, कारसा डोड में 6 मामले सामने आए हैं। इससे अलग भी अन्य गांवों में पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 2676 एक्टिव केस
-जिले में अभी तक 351982 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें 314486 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तो वहीं 38137 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 34994 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी कोरोना संक्रमण के 2676 एक्टिव केस हैं, जबकि अभी तक 467 संक्रमितों की जान जा चुकी है।
कोरोना उपचार के लिए 24 निजी अस्पताल और सीएचसी भी अधिकृत
डीसी निशांत कुमार ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उपमंडल स्तर पर भी 8 सीएचसी में कोविड अस्पताल बनाए गए हैं, जहां पर ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कोरोना के उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त जिले में 24 प्राईवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें