फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल करने के बहाने धोखाधड़ी करने के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को नीलोखेड़ी के समीप पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों से करीब 8.94 लाख रुपये बरामद किए हैं। साथ ही नोट गिनने वाली मशीन भी कब्जे में ली है। दो आरोपी पुलिस को देखकर पहले ही भाग गए थे। बुटाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चार युवक एक कार में सवार होकर आते हैं और लोगों को रुपये डबल करने का झांसा देकर ठगी का धंधा करते हैं, जो कि आज तरावड़ी से नीलोखेड़ी की तरफ जा रहे हैं। दो कर्मचारियों को जीटी रोड व बाकी कर्मचारियों के साथ सर्विस रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान सर्विस लाइन पर काली माता मंदिर की तरफ से एक कार आई जो पुलिस को देखकर वापस मोड़ ली गई तभी कार डिवाइडर में लगने से रुक गई। उसमें सवार दो युवक भाग गए और दो को पकड़ लिया गया। उन्होंने अपने नाम अरविंद कुमार निवासी गनगौरी थाना लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र व करणपाल निवासी जयसिंह माजरा थाना रादौर, जिला यमुनानगर बताया। भागने वाले एक युवक का नाम अजय निवासी फरकपुर बताया।
विज्ञापन

इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रुपये दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को नोटों की गड्डी के बीच में कागज के टुकड़े डालकर देते थे। कार की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के परने में बंधे 1224 नोट 500 रुपये के व 24 नोट 2000 के कुल 6 लाख 60 हजार रुपये तथा एक पेटी गत्ता में एक नोट गिनने की मशीन मार्का व 22 गड्डी 100 के नोट की कुल 2 लाख 20 हजार रुपये व दो बैग जिनमें एक बैग में 44 गड्डी जिनके ऊपर व नीचे एक-एक 100 रुपये का नोट लगा है, जो कुल 8800 रुपये बाकी नोट के साइज के सफेद पेपर हैं व 13 गड्डी जिनके ऊपर व नीचे एक-एक 200 रुपये का नोट लगा है, जो कुल 5200 रुपये बाकी नोट के साइज के सफेद पेपर है तथा दूसरे बैग में सफेद पेपर की 49 गड्डी हैं, दो पैकिंग रोल व आधा रबर पैकेट है जो कुल 8 लाख 94 हजार व दोनों नकली गड्डी के बैगों में मिली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें