करनाल। बारिश शुरू होने के बाद जलभराव व बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर के उपायुक्त व संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। जिसमें करनाल के उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले में की गई तैयारियों के बारे में बताया। जिसमें कहा गया कि जल भराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है।
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिला में सिंचाई विभाग की ओर से 63 ड्रेन की सफाई कराई जा चुकी है। इसके अलावा 110 पंप और आठ पावर हाउस चालू हालत में हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की पहले ही स्थापना की जा चुकी है। शहरी क्षेत्रों में 118 किमी लंबी ड्रेन में से 113 किमी की सफाई कराई जा चुकी है। 22 पंप चालू हालत में हैं। जहां तक करनाल शहरी क्षेत्र की बात है 66 किमी में से 55 किमी लंबी ड्रेन की सफाई कराई जा चुकी है। बाकी आठ किमी की इसी सप्ताह के भीतर सफाई करा दी जाएगी।
13 पोर्टेबल पंपों की व्यवस्था की गई है। जरूरत अनुसार इन्हें एक से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। पानी निकासी स्थल के लिए 10 डीजल जनरेटर सेट उपलब्ध हैं। दो जेटिंग मशीन व दो सक्शन-कम-जेटिंग मशीन और एक सुपर सकर मशीन की व्यवस्था की जा चुकी है। इस अवसर पर एसपी गंगाराम पूनिया, सीटीएम मोनिका, डीआरओ मनीष, एसई संजय राहर, राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद