फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंडा में वारदात : पहले थप्पड़ मारा और पहचाना हमें कहकर दाग दी व्यापारी पर गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/घरौंडा। करनाल जिले में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। शुक्रवार रात को घरौंडा रेलवे रोड स्थित तोता राम पकौड़े की दुकान चला रहे प्रिंस पर तीन बदमाशों रात को 9 बजे सरेआम गोली चला दी। इनमें से एक गोली प्रिंस की टांग पर लगी। इससे पहले बदमाशों ने प्रिंस को थप्पड़ भी मारे और ये भी कहा कि पहचाना हमें। गोली चलाकर ये तीनों बदमाश बिना किसी डर के पैदल ही फरार हो गए। घायल अवस्था में प्रिंस को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने उसे करनाल सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। उधर, वारदात से घरौंडा में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी में था प्रिंस
प्रिंस की तोता राम पकोड़े के नाम पर घरौंडा रेलवे रोड चौक पर कोने पर दुकान है। रात को 9 बजे उसने दुकान को शटर नीचे गिरा दिया था। ऐसे में पहले एक युवक आता है उसने प्रिंस को आते ही थप्पड़ मारा और बोला पहचाना मुझे, इतना कहते ही उस युवक ने पिस्तौल निकाली और प्रिंस के पांव की ओर चलाई, इसके बाद उस बदमाश ने दोबारा प्रिंस को थप्पड़ मारा और फिर से गोली चलाई। इसी दौरान दो ओर बदमाश पैदल आए और उन्होंने भी पिस्तौल निकाल प्रिंस के पांव पर फायर किया। इन बदमाशों ने कुल पांच फायर किए, इनमें से एक गोली प्रिंस के पांव में लगी और वह घायल हो गया। गोली चलाकर बदमाश बिना किसी डर के वहां से चले गए।

गोली की आवाज सुनते ही दुकानदारों ने गिराए शटर, दहशत
बदमाश जब प्रिंस पर गोलियां चला रहे थे तो अन्य दुकानदारों ने गोलियों की आवाज सुनकर अपनी दुकानों के शटर नीचे गिरा दिए। सभी दुकानदारों में दहशत का माहौल है। डरे हुए दुकानदार दुकानें बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन



17 जनवरी को जीटी रोड पर सरेआम की थी हत्या
बता दें बदमाश कृष्ण दादुपुर, जबरा ने मिलकर 17 जनवरी को दादुपुर खुर्द निवासी विकास की जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले इन बदमाशों ने 29 जुलाई 2018 को विकास के जीजा बबली की हत्या की थी। इन दोनों मामलेे में पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

वर्जन
तोता राम पकोड़े की दुुकान चलाने वाले व्यक्ति प्रिंस को गोली मारने की सूचना मिली थी। चारो तरफ नाकाबंदी कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों ने गोली क्यों चलाई है इसका पता नहीं चला है। घायल प्रिंस के बयान होने पर ही इस बात का खुलासा हो सकेगा। संदीप, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें