फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी पर गंडासी व डंडों से हमला कर छीने 93 हजार रुपए व बाइक, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। गांव जुंडला में रात को शराब के ठेकों से भुगतान लेकर घर जा रहे शराब कारोबारी पर तीन व्यक्तियों ने तेज धारदार हथियार व डंडों से हमला कर दिया। हमलावर उससे बाइक व 93 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। शराब कारोबारी ने इसकी सूचना जुंडला चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जुंडला निवासी शराब कारोबारी कुलदीप ने बताया कि वह शराब की ठेकेदारी करता है। रात करीब साढ़े दस बजे व ठेके से पेमेंट लेकर जब अपने घर जा रहा था तो जैसे की वह जुंडला में जाणी रोड के समीप जोहड़ की फिरनी पर पहुंचा तो वहां आरोपी नेशो, राजू उसके भाई सहित चार अन्य व्यक्तियों ने तेज धारदार हथियार और डंडों से उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान आरोपी उससे बाइक और 93 हजार रुपये की नकदी भी छीन ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें