फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता प्रकरण में विधानसभा की पूरी कार्रवाई सार्वजनिक करे सरकार : कुलदीप शर्मा....

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। विधानसभा में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और कांग्रेस के विधायक कर्ण सिंह दलाल के बीच हुए जूता प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता और विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने चौटाला और भाजपा पर जमकर हमला बोला। शर्मा ने सरकार से मांग की कि इस पूरे प्रकरण को लेकर सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया जाए, ताकि जनता को सच्चाई का पता लग सके। शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से जानबूझकर कर्ण दलाल को एक साल के लिए सदन से निकाला गया है, जबकि अभय चौटाला को माफ कर दिया गया। विधानसभा के स्पीकर के लिए दोनों विधायक समान होने चाहिए, लेकिन यहां पर सरकार और इनेलो एक साथ हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-8 स्थित अपने आवास पर पत्रकारवार्ता के दौरान कुलदीप शर्मा ने कहा कि विधायक कर्ण दलाल विधानसभा में सरकार को घेरने का काम करते हैं, इसलिए जानबूझ कर उन्हें बाहर किया गया। उन्होंने अभय सिंह चौटाला के गोली मारने के बयान पर कहा कि एक विधायक को ये शोभा नहीं देता, लेकिन अगर ये व्यक्ति बिना मुख्यमंत्री बने ही गोली मारने की धमकी दे सकता है तो अगर कभी ये सीएम बन गया तो किसी को भी गोली मार सकता है। शर्मा ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के रेटों पर भी सरकार को घेरा और दावा किया आने वाला समय कांग्रेस का है, भाजपा का सफाया तय है। इस मौके पर त्रिलोलन सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें