फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड समारोह, फिल्म अभिनेता करेंगे शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। फिल्म अभिनेता राकेश बेदी ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड समारोह में शिरकत करने करनाल पहुंचेंगे। राष्ट्रीय समारोह को लेकर हुई एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को आई कार्ड सौंपे गए। अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन इंडिया द्वारा हरियाणा वीर एंव शहीदी दिवस के पुण्य अवसर पर देश भक्ति से ओत प्रोत राष्ट्र स्तरीय श्रद्धांजलि एंव ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन रविवार 23 सितंबर को प्रात: 11 बजे डेवेंचर होटल, करनाल में किया जाएगा। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता राकेश बेदी मुख्य अतिथि, मुंबई से सेलिब्रिटी एंकर सिमरन डीनज आहूजा कार्यक्रम होस्ट, हिमाचल प्रदेश की वि यात समाजसेविका नमिता शर्मा, राजस्थान के पूर्व सेशन जज उदय चंद बारूपाल, पूर्व आई जी हरियाणा पुलिस सुमन मंजरी एवं दिल्ली से अभिषेक बच्चन अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि देश भर के समाजसेवी करनाल में एकत्रित होकर हरियाणा के वीरों एंव शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक भूमेश भोला, कार्यकारिणी सदस्य सूरज कोहली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें