फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल वाहनों के लिए निर्धारित की एक लेन, जाम से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। लंबे संघर्ष के बाद घरौंडा के लोकल वाहन चालकों के लिए बसताड़ा टोल प्लाजा फ्री हो चुका है, लेकिन लोकल वाहन चालकों को यह सुविधा केवल एक लेन पर ही मिल पाएगी। लोकल वाहन चालक टोल कंपनी द्वारा निर्धारित लेन से ही निकल सकेंगे। टोल कंपनी ने करनाल जाने व घरौंडा आने के लिए अलग-अलग दो लाइनें बना दी हैं, लेकिन उक्त लेनों ने दूसरे वाहन भी गुजर रहे हैं। इससे लोकल वाहन चालकों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बसताड़ा टोल प्लाजा पर टोल फ्री को लेकर लोकल वाहनों चालकों और टोल अधिकारियों में सहमति बन जाने के बाद टोल अधिकारियों ने टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों के लिए अलग से लेन बना दी है। टोल कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक यदि कोई लोकल वाहन चालक घरौंडा से करनाल जा रहा है तो वह 33 नंबर लेन का इस्तेमाल कर सकता है और अगर करनाल से घरौंडा की तरफ आ रहा है तो वह 18 नम्बर लेन का इस्तेमाल कर सकता है। बशर्ते लोकल वाहन चालक को अपने वाहन के ओरिजनल डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे। यदि वह अन्य लेन का इस्तेमाल करना चाहता है तो उसके लिए उन्हें टोल पास बनवाना होगा। वही टोल संघर्ष समिति के सदस्य राजीव सेन, मनीष गुप्ता ने बताया कि लोकल लेन पर अभी तक कोई टैग नहीं लगाया, जिससे दूसरे वाहन भी इस लेन से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार दूसरे वाहन भी इसी लेन से गुजरेंगे तो हर समय जाम की स्थिति बनी रहेगी और फिर टोल पर झगड़े होने की आशंका रहेगी। उन्होंने टोल अधिकारियों से आग्रह किया कि लोकल लेन पर टैग लगाए और दूसरे वाहनों को इस लेन से आवागमन करने से रोके। उधर, टोल प्लाजा के डीजीएम संजय माथुर का कहना है कि लोकल वाहनों के लिए अलग से लेन बनाई गई है, उनको इसी से जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें