फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रदेश के हर गांव के तालाब की होगी कायाकल्प : कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब प्रदेश के हर गांव के तालाब का होगा कायाकल्प : कल्याण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को घरौंडा हलके के करीब दो दर्जन गांवों को दौरा कर तालाबों की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को भरोसा और विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार ने तालाबों की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्राधिकरण का गठन किया है, अब प्रदेश के हर तालाब की कायाकल्प होगी। तालाबों के गंदे पानी को शुद्ध करके सिंचाई के कार्यों में प्रयोग लाया जाएगा। विधायक कल्याण ने दौरे के दौरान सबसे पहले गांव कैमला पहुंचे और उपस्थित लोगों से कहा कि हरियाणा सरकार ने तालाबों की स्थिति में सुधार लाने के लिए जो प्राधिकरण का गठन किया है वह अपने आप में सराहनीय कदम है। सरकार द्वारा थ्री व फाइव पौंड विकसित करने की योजना बनाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाबों के साथ पार्क भी विकसित किए जाएं। इस मौके पर उन्होंने पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता से गांव कैमला, अलीपुरा व गढ़ी बरल में तालाबों के निर्माण कार्य में हो रही देरी का कारण पूछा और कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए, लापरवाही हुई तो कार्यवाही होगी। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि गांव में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखे, कहीं कोई गड़बड़ी मिले तो फोन पर उन्हें सूचना दें। इस अवसर पर बीडीपीओ घरौंडा, एबीपीपी व पंचायती राज के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन गांव का किया दौरा
विधायक ने गांव गढ़ी मुल्तान के अलावा कैमला, फरीदपुर, बडसत, कलहेडी, जमालपुर, पनौड़ी, मलिकपुर, बसी, पीरबडोली, सदरपुर, लालूपुरा, रावर, शेखपुरा सुहाना, अलीपुरा, कलवहेडी, हरिसिंहपुरा, पुंडरी, गढ़ीभरल, कैरवाली तथा कालरम इत्यादि गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनका शीघ्र समाधान करवाने का विश्वास दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें