फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी एक माह तक रेलयात्रियों की बढ़ी परेशानी, शहीद व उच्चाहार एक्सप्रेस रहेगी 13 फरवरी तक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद और ऊंचाहार एक्सप्रेस रहेगी 13 फरवरी तक रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मरम्मत के चलते आगामी एक महीने तक रेल यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। रेलवे ने शहीद एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित दो सुपरफास्ट ट्रेन 13 फरवरी तक रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही विभाग ने 12 जनवरी तक गीता जयंती एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया है। दूसरी ओर नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र आने और जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के समय में भी परिवर्तन किया है। अब यह पैसेंजर ट्रेन सप्ताह में बुधवार और वीरवार को दो दिन ही चलेगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा परेशानी पैसेंजर गाड़ी के यात्रियों को उठानी पड़ी। रेलगाड़ियों के रद्द होने के कारण लोगों को बसों का सहारा लेना पड़ेगा।

करनाल रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र ने बताया कि सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र से मथुरा तक गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की हुई है। यह ट्रेन भी 12 जनवरी तक रद्द कर दी गई है। इस कारण जिन व्यक्तियों को मथुरा जाना है, उन्हें बस या अन्य वाहन में जाना पड़ेगा। इसी प्रकार अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट और इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली भी 12 जनवरी तक रद्द रहेंगी। शहीद और ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 फरवरी तक रद्द रहेंगी। रेलवे ने कुरुक्षेत्र से नई दिल्ली और नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय बदल कर सप्ताह में दो दिन कर दिया है। फिलहाल यह पैसेंजर ट्रेन 13 फरवरी तक सप्ताह में दो दिन बुधवार और वीरवार को ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम्रपाली ट्रेन में हुई यात्रियों में झड़प
रेलवे स्टेेशन पर आम्रपाली ट्रेन में जाने के लिए यात्रियों लंबी लाइन लगी हुई थी, जब दोपहर को आम्रपाली एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के डिब्बे में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की हुई तो वहीं एक जगह यात्रियों के बीच झड़प भी हुई। ट्रेन यात्रियों से पहले ही भरी हुई थी। जिस कारण कई यात्री ट्रेन में ही नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें