फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा से मिलने जा रहे स्कारपियो में सवार एनआरआई को मारी टक्कर, गाड़ी पेड़ से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा लौटने से दो दिन पहले एनआरआई युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोे
करनाल।
इंद्री रोड स्थित गांव सलारू के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय एनआरआई युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मुताबिक युवक 31 दिसंबर को अपने छोटे भाई की शादी में आया था और 11 जनवरी को उसकी कनाडा वापसी थी। इसी बीच मंगलवार को एनआरआई रणजीत सिंह सलारू गांव में मामा से मिलने जा रहा था कि बीच रास्ते अज्ञात वाहन ने उसकी स्कॉर्पियों को साइड मार दी। घटना में रणजीत सिंह की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एनआरआई की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक रणजीत सिंह के मामा हरदयाल ने बताया कि उसका भांजा रणजीत सिंह साल 2004 से कनाडा में रहता है। 31 दिसंबर को उसके छोटे भाई की शादी थी, इसलिए वह कनाडा से अपने घर मुक्तसर (पंजाब) आया हुआ था। सोमवार को वह करनाल में अपने दूसरे मामा के घर रुका हुआ था और सुबह वह सलारू आ रहा था। गांव के नजदीक पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को साइड मार दी, जिस कारण उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई और मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मुताबिक रणजीत सिंह अपने छोटे भाई रमन की शादी में आया हुआ था और उसे 11 जनवरी को कनाडा वापस जाना था। इसलिए वह अपने मामा के पास आया हुआ था जो करनाल में रहता है, इसके बाद वह सलारू गांव में अपने दूसरे मामा से मिलने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने बताया कि एनआरआई रणजीत सिंह स्कॉर्पियों में सवार होकर मामा के घर सलारू में जा रहा था। मंगलवार सुबह किसी अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को साइड मार दी, इससे उसका संतुलन बिगड़ गया। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें