फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग हादसों में चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। उपमंडल क्षेत्र में अलग अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये हैं। पुलिस तीनों मामले की जांच कर रही है। पहले हादसे में गांव खांडा खेड़ी रोड पर जोगा सिंह वासी मलिकपुर अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था और अज्ञात वाहन से टकराने से जोगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जोगा सिंह की पत्नी घायल हो गई, जिसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल असंध में दाखिल करवाया गया। जोगा सिंह के शव को पोस्टमार्टम के के लिए नागरिक अस्पताल शव हाउस में रखा गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव रत्तक के पास स्थित सत्तोपीर बाबा के पास सड़क दुघर्टना में जींद जिले के गांव डिडवाना की एक महिला रामप्यारी की मौत हो गई। इस बारे में पुलिस अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बाइक पर सवार राजेश अपनी मां रामप्यारी के साथ रत्तक मार्ग पर जा रहा था कि वरना गाड़ी के साथ दुर्घटना हुई और रामप्यारी की मौत हो गई। गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें