फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट का छात्र करते रहे इंतजार, नहीं हुआ अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कॉलेजों में ग्रेजुएशन की मेरिट लिस्ट बुधवार को नहीं जारी हो पाई। छात्र दिनभर कॉलेज से मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक यूनिवर्सिटी की तरफ से कॉलेजों को मेरिट लिस्ट ही नहीं मिल पाई, जिसके कारण छात्रों को निराशा हाथ लगी। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिट अपने तयशुदा शेड्यूल के अनुुसार बुधवार को ग्रेजुएशन में दाखिला के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि निश्चित की थी। इस संबंध में यूनिवर्सिटी द्वारा सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर अवगत भी कराया गया, जिसके कारण कॉलेज के साथ-साथ छात्र भी बुधवार को मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यूनिवर्सिटी की ओर से किसी कारण से वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट अपडेट न करने से कॉलेज के साथ छात्रों की भी सारी तैयारियां धरी रह गई। पं चिरंजी लाल राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि बुधवार को किंही कारणों से से हमें मेरिट लिस्ट नहीं मिल पाया। उम्मीद है कि आज यूनिवर्सिटी द्वारा मेरिट लिस्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें