फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेयजल-सीवरेज के 60 हजार कनेक्शन अवैध, काटे जाएंगे

विज्ञापन
नगर निगम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर में पेयजल और सीवरेज के 60 हजार कनेक्शन को अवैध पाया गया है। नगर निगम अब इन पर कार्रवाई करेगा। नोटिस के बाद पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वैध नहीं कराने पर कनेक्शन काटे जाएंगे। निगम अब तक करीब 20 हजार अवैध कनेक्शनों के खिलाफ नोटिस तक जारी कर चुका है।

नगर निगम के अधीन आने वाले सभी 20 वार्डों में करीब 620 किलोमीटर का सीवरेज नेटवर्क है जबकि 585 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइनें हैं। हाल ही में सेक्टर 32 में भी नूरमहल होटल के पास निर्माणाधीन व्यावसायिक इमारत का अवैध तरीके से सीवरेज कनेक्शन निगम की मुख्य लाइन में जोड़ दिया गया। इसके लिए निगम की अनुमति तक नहीं ली गई। क्षमता से ज्यादा सीवरेज कनेक्शन लाइनों के खस्ताहाल होने का डर रहता है। ब्लॉक होने की आशंका भी रहती है। पीने के पानी के अवैध कनेक्शन होने से पानी की खपत भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन







वैध कनेक्शन की संख्या केवल 42 हजारनिगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर की 170461 संपत्तियों हैं। रिहायशी संपत्तियां 86371, खाली प्लॉट 50481, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक 14892, औद्योगिक 1252, शैक्षणिक 1325, स्पेशल कैटेगरी 2022 और मिक्स यूज में 7962 और कृषि योग्य भूमि की 6156 संपत्तियां हैं। इनमें अगर खाली प्लॉट छोड़ दिए जाएं तो करीब हर श्रेणी की संपत्ति के पास पानी और सीवरेज के कनेक्शन हैं लेकिन इनमें से वैध करीब 42 हजार ही हैं। बाकी करीब 80 हजार संपत्तियों में से करीब 20 हजार संपत्तियां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के तहत एचएसवीपी के सेक्टरों में आती हैं। इनके अलावा करीब 60 हजार कनेक्शन अवैध हैं जिनकी निगम से अनुमति नहीं ली गई है।

अब 1550 रुपये में नया कनेक्शन
सरकार की ओर से अब जलापूर्ति व सीवरेज के नए कनेक्शन लेने पर लगने वाला रोड कट शुल्क माफ किया गया है। पहले गली कच्ची या इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक की गली होने पर 5940 रुपये और सीमेंट कंक्रीट या तारकोल सड़क होने पर 9900 रुपये रोड कट शुल्क लगता था। वहीं घरेलू जलापूर्ति व सीवरेज कनेक्शन लेने पर केवल 1550 रुपये फीस के रूप में देनी होगी। आवेदन के एक सप्ताह बाद कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। घरेलू कनेक्शन लेने पर सालाना बिल 720 रुपये आएगा। अगर मीटर नहीं लगवाया गया, तो यह राशि बढ़कर 1440 रुपये हो जाएगी। कॉमर्शियल कनेक्शन लेने पर सालाना बिल 1500 रुपये और मीटर न लगवाने पर यह बिल 15000 रुपये हो जाएगा। नगर निगम द्वारा अवैध कनैक्शन को वैध करवाने के लिए अब तक करीब 20 हजार लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिसके बाद करीब चार हजार नए आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


वर्जन-

निगम की सीवर और पेयजल लाइनों में अवैध कनेक्शन करने वालों पर कार्रवाई होगी। इनको नोटिस दिए जा रहे हैं। कार्रवाई के तहत पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। - सतीश शर्मा, टेक्निकल एक्सपर्ट, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें