फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की लॉटरी का लालच देकर ठगे 56 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉटरी का लालच देकर महिला से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 56 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस से रुपये वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में कैथल के गांव महल खेड़ी व हाल निवासी शामगढ़ की महिला सुदेश ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें 25 लाख रुपये की लॉटरी का लालच देकर 56 हजार रुपये की ठगी की है। आरोपी ने नौ हजार रुपये 15 मई, 15 हजार रुपये 16 मई, 12 हजार रुपये 17 मई और 20 हजार रुपये 20 मई को अपने खाते में ऑनलाइन डलवाए। आरोपी अब भी बार-बार फोन कर 17 हजार रुपये की मांग कर रहा है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें