फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काजू के छिलकों की आड़ में 519 किलो गांजा तस्करी, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। काजू के छिलकों की आड़ में गांजा पत्ती की बड़ी खेप तस्करी कर ले जा रहे दो आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दौरान 19 कट्टों में भरी करीब 519 किग्रा गांजा पत्ती बरामद की। तस्करों ने चेकिंग से बचने के लिए नशे की खेप को काजू के छिलकों के कट्टों के बीच छिपा रखा था। पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और इसके आगे सप्लाई किए जाने वाले ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

यूनिट इंचार्ज ऋषिपाल के अनुसार, राजस्थान नंबर का ट्रक दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में चाचा-भतीजा हैं। इनमें से एक ट्रक का चालक और मालिक बताया जा रहा है, जबकि दूसरा क्लीनर के रूप में उसके साथ था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें