फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 सितंबर को वेस्ट मैनेजमैंट रूल 2016 को लेकर लगेगी कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
नगर निगम की ओर से 7 सितंबर को नीलोखेड़ी स्थित हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान में वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला सुबह नौ बजे से सांय 5 बजे तक चलेगी। वर्कशॉप में राष्ट्रीय उत्पादकता परिशद के विशेषज्ञ आएंगे, जो अधिकारियों को वेस्ट यानि अपशिष्ट पदार्थों के उचित प्रबंधन की जानकारी देकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि बेकार पदार्थों के निस्तारण के लिए देश में वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 बने हैं। लेकिन जागरूकता व जानकारी के अभाव में वेस्ट पदार्थों का पूर्णरूपेण प्रबंधन नहीं हो रहा है। इसी को लेकर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नगर निगम के उप निगम आयुक्त, ईओ, उप नगर योजनाकार, इंजीनियर विंग से जुड़े अधिकारी तथा सेनीटेशन शाखा के सफाई व मुख्य सफाई निरीक्षक के अतिरिक्त जिला की सभी नगर पालिकाओं के सचिव या उनके प्रतिनिधि को भी शामिल होंगे। ताकि वे विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्रों में वेस्ट के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें