फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को बंधक बनाकर लूटे चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी को बंधक बनाकर लूटे चार लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बल्ला। बल्ला के समीप देर शाम तेल व्यापारी से चार लाख की लूट का मामला प्रकाश में आया है। लूटेरों ने व्यापारी को गन्ने के खेत में बंधक बनाकर बाइक पर सवार तीन लोगों नेे लूट-पाट की। सूचना मिलने पर असंध के डीएसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों ने मौका मुआवजा किया। लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लूट की घटना की बल्ला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घरौंडा का व्यापारी धनराज अपने ड्राइवर के साथ कैंटर में बैठकर हिसार से तेल खरीदने के लिए जा रहा था। जब उनका कैंटर बल्ला के समीप से गुजरने वाले कुरलन माइनर के समीप पहुंचा तो अचानक केंटर में पेंचर हो गया। जब ड्राइवर की मदद से केंटर की स्टेपनी को बदला जा रहा था तब अचानक तीन बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके पास पहुंचे। बदमाश अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। बदमाशों ने उनको जबरन ईंख के खेत में बंधक बनाया। इसके बाद लूटेरे कैंटर में रखे गए चार लाख रुपये ले उड़े। कुछ देर बाद व्यापारी एवं उसका ड्राइवर खेत से बाहर निकलने में कामयाब हुए एवं इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद बल्ला चौकी इंचार्ज लखविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद असंध पुलिस के डीएसपी दलबीर सिंह एवं असंध के थाना प्रभारी संजीव गौर ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआवना किया। समाचार लिखे जाने तक असंध पुलिस मामले की जाचं कर रही थी एवं लूटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें