जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव रसीन में खेतों में काम करने के लिए गए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि गांव रसीन वासी युवक समरेश (18) खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ सेवन करने से युवक की हालत खराब हो गई। अचेत अवस्था में युवक को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।