फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा।
गांव भरतपुर के पास थ्री व्हीलर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया। जबकि गंभीर अवस्था में घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी घरौंडा में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने घायल युवक हालत गंभीर देखते हुए उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार को पीरबड़ौली निवासी राजबीर पुत्र रामकिशन (40) अपने साथी सुभाष (35) पुत्र राजकुमार कश्यप के साथ बाइक पर सवार होकर घरौंडा से पीरबड़ौली की तरफ जा रहे थे, तो भरतपुर के पास अचानक एक थ्री व्हीलर उनके सामने आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक थ्री व्हीलर में जा टकराई। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। गंभीर अवस्था में घायलों को घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने राजबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने सुभाष की हालत गंभीर देखते हुए उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया। पुलिस ने बाइक व थ्री व्हीलर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी राजेश कुमार बताया कि भरतपुर के पास बाइक व ऑटो की भिड़ंत में बाइक सवार राजबीर की मौत हो गई है, जबकि युवक सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें