फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस से 100 मीटर दूर एनडीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक से लूटी कार, दो हजार का तेल डलवाकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ऑफिस से 100 मीटर दूर एनडीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक से लूटी कार, दो हजार का तेल डलवाकर फरार
विज्ञापन

-फिल्मी स्टाइल मेें आए बदमाश, वैज्ञानिक को गाड़ी से नीचे फेंक क्रेटा लेकर हुए फरार
लीड प्रस्तावित
फोटो संख्या-13 से 15
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सेक्टर-12 स्थित सुपर मॉल के पास से दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में आए तीन युवकों ने एनडीआरआई (राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान) के पशु पोषण विभाग के प्रधान वैैैज्ञानिक को नीचे फेंककर क्रेटा गाड़ी लूट ले गए। इतना ही नहीं आरोपी सीएम कैंप हाउस के सामने से होते हुए आईटीआई और बलड़ी बाइपास चौक क्रॉस कर उचानी स्थित एक पेट्रोल पंप से दो हजार रुपये का तेल डलवाकर चंडीगढ़ की तरफ फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम लघु सचिवालय से महज 100 मीटर की दूरी पर घटित हुआ, जहां पर एसपी, डीसी समेत पुलिस के तमाम अधिकारी बैठते हैं। अहम बात यह है कि वीआईपी एरिया से बदमाश बेधड़क निकल गए और पुलिस की सुरक्षा को तार तार साबित कर दिया। वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही महिला थाना डीएसपी शकुंतला और सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहनलाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कराई। पुलिस ने सुपर मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एनडीआरआई के पशु पोषण विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रदत्त शर्मा वासी 1158 सेक्टर-9 ने बताया कि वह वीरवार दोपहर सवा दो बजे अपनी क्रेटा कार में सवार होकर ऑफिस से दवाई लेने के लिए आया था। जब दवाई लेने और घर से खाना खाकर वापस एनडीआरआई जा रहा था। उसका फोन दफ्तर में रह जाने के कारण वह फोन करने के लिए सुपर मॉल के पास अपनी गाड़ी क्रेटा में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान, उसकी गाड़ी के पीछे से तीन युवक आए, जिनमें से दो युवक गाड़ी की पीछे वाली खिड़की खोलकर सीट और एक युवक आगे वाली सीट पर आकर बैठ गया। तीनों ने उसे धक्का देकर गाड़ी से नीचे फेंक दिया और उसकी क्रेटा गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी से नीचे गिर जाने से उसे हल्की चोटें भी आई हैं। घटना के बाद से वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला थाना डीएसपी शकुुंतला यादव और सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। डीएसपी शकुंतला यादव ने बताया कि पूरे जिले में वीटी करवा दी है। सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। पीड़ित वैज्ञानिक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुुरू कर दी है।
जीटी रोड से तेल डलवाकर चंडीगढ़ की तरफ फरार
वैज्ञानिक की गाड़ी छीनकर फरार हुए तीनों आरोपी पुलिस के अलर्ट होने से पहले ही जीटी रोड के रास्ते चंडीगढ़ की ओर फरार हो गए। यह सब गांव उचानी के पास जीटी रोड पर स्थित एक फीलिंग स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज से पता लगा है। आरोपियों ने गाड़ी में तेल कम होने के कारण जीटी रोड पर चौहान फिलिंग स्टेशन से दो हजार रुपये का तेल डलवाया। आरोपियों ने पंप ओपरेटर को दो हजार रुपये का नोट दिया ओर गाड़ी लेकर चंडीगढ़ की तरफ फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पंप की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। आगे कुरुक्षेत्र और अंबाला पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है, ताकि आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस ने चेक किए सीसीटीवी कैमरे
पुलिस की टीम ने घटना के तुरंत बाद सुपर मॉल के मेन गेट पर लगे कैमरे की फुटेज को भी चैक किया, लेकिन उसमें भी आरोपियों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया। मॉल के बाहर केवल एक कैमरा लगा हुआ है। अगर मॉल से गोल्डन मूूमेंट की साइड़ कैमरा लगा होता तो पूरी घटना का पता लग सकता था। सिविल लाइन पुलिस प्रभारी मोहन लाल ने सुपर मॉल के जीएम को मॉल के चारों तरफ कैमरे लगाने की हिदायत दी है। ताकि इस प्रकार की घटना के बारे में साक्ष्य जुटाए जा सकें। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर 12 से सीएम कैंप हाउस की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित होटलों और अन्य संस्थानों की सीसीटीवी फुटेज चैक की।
गाड़ी में डेढ़ लीटर तेल, पेट्रोल पंप मालिकों को किया अलर्ट
वैज्ञानिक चंद्रदत्त शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी गाड़ी में केवल डेढ़ लीटर तेल है। इसलिए गाड़ी कुछ दूरी पर जाकर बंद हो सकती है। इस पर थाना प्रभारी मोहन लाल ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को गाड़ी के बारे में अलर्ट कर दिया है। पुलिस ने पंप मालिकों को निर्देश दिए की अगर उनके पंप पर एचआर 05 एआर 0035 नंबर की गाड़ी तेल डलवाने आए तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

हर चौक पर पुलिस तैनात, फिर भी फरार हुए आरोपी
सेक्टर-12 से सीएम कैंप हाउस की ओर जाते हुए हर जगह पुलिस तैनात रहती है। वहीं आगे आइटीआई चौक और उधर अग्रसेन चौक पर भी पुलिस बल तैनात रहता है।फिर भी तीन आरोपी दिनदिहाड़े इसी रास्ते से वैज्ञानिक की गाड़ी छीनकर फरार हो गए। इससे जाहिर है कि पुलिस का बाइक सवारों के चलान काटने में ज्यादा और अपराधियों को पकड़ने में ज्यादा ध्यान है। इस बारे में थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है, उम्मीद है कि जल्द ही उनको काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें