फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 अवैध कॉलोनियां हुईं वैध, करोड़ों के विकास कार्य पूरे : कल्याण

Mon, 19 Jan 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। महाराजा अग्रसेन भवन में रविवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कानून में बदलाव कर अवैध कॉलोनियों को वैध कराकर आमजन को बड़ी राहत दी है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए हैं। क्षेत्र में लगभग 50 कॉलोनियों को वैध किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने सम्मेलन कहा कि यह उनके लिए परिवार के समान है। इसका उद्देश्य शहर के सर्वांगीण विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक मिलकर शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तो आने वाले समय में घरौंडा नई ऊंचाइयों को छुएगा। ब्यूरो

शहर को बेहतर बनाने पर मंथन

सम्मेलन में शहर को और अधिक स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सुझाव दिए गए कि वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाए, ताकि मिल-जुलकर विकास कार्यों की योजना बनाई जा सके और कॉलोनियों में सुविधाओं को और बेहतर किया जा सके। इस अवसर पर बैकवर्ड सेल की पूर्व चेयरमैन निर्मला बैरागी, नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, शहर के पार्षद और अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सम्मेलन में शहर के भविष्य को लेकर सकारात्मक सुझाव सामने आए और विकास को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें