फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले के 5 धावकों को प्रोकैम स्लैम फिनिशर का खिताब

Mon, 27 Apr 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पदक दिखाते जिले के पांच मैराथन दाैड़ के धावक। स्वयं
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

बेंगलूरू में हुई टीसीएस वर्ल्ड मैराथन में जिले के पांच धावकों डॉ. दिवांशु कालड़ा, कविता संधू, सुरिंदर चौहान, वरुण सरीन, सुशील कुमार ने प्रोकैम स्लैम फिनिशर का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अलग-अलग जगहों पर आयोजित हुई दौड़ में हिस्सा लिया। मुंबई में हुई 42 किलोमीटर, कोलकाता में 25 और दिल्ली में 21 और आज बेंगलूरू में हुई 10 किलोमीटर की दौड़ को पूरा किया।
विज्ञापन

खिताब के लिए एक साल में अलग-अलग स्थानों पर होने वाली चार मैराथन दौड़ को पूरा करना होता है। उन्हें प्रोकैम स्लैम फिनिशर के खिताब के साथ-साथ पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बेंगलूरू में हुई 10 किलोमीटर की मैराथन में सुमित मान, राहुल कौशिक सचिंदर अंकित सरीन ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें