03 ढांड 01 छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य।
ढांड। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड की पांच छात्राओं ने एनएमएमएस परीक्षा पास कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अध्यापक रोशन लाल पंवार ने बताया कि जिले की 130 विद्यार्थियों की मेरिट सूची में विद्यालय की पांच छात्राएं पावनी, प्रिया कुमारी, सोमवती, माफी और सृष्टि मौर्या शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी इसी विद्यालय की चार छात्राओं ने यह परीक्षा पास की थी।
इस उपलब्धि पर कार्यवाहक सरपंच जसबीर सिंह कसाना, ब्लॉक समिति सदस्य बलिया राम पठानिया और संजय गर्ग ने छात्राओं व स्टाफ को बधाई दी। विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान सभी छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय इंचार्ज राजीव कुमार, सुखबीर शर्मा, हकुमत लाम्बा, अनिल कुमार, जगदीश (पीटीआई), राजेंद्र कुमार, गुलाब सिंह, सुदेश देवी, ज्योति रानी, अनिता देवी, रीना सैनी, वीना कुमारी, सुनीता शर्मा व मीना देवी उपस्थित रहे। संवाद