कैथल। विज्ञान विषय पर आधारित राज्य स्तरीय सुलेख लेखन प्रतियोगिता में कैथल की छात्रा नेतन्या को सांत्वना पुरस्कार मिला है। वह आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा है। यह प्रतियोगिता 18 दिसंबर को पानीपत में आयोजित की गई थी, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक जिले से 10 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद 15 को विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान चरखी दादरी की हिमांशी, द्वितीय स्थान करनाल की अविका जून और तृतीय स्थान अन्य प्रतिभागी को मिला है। संवाद