फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की 66 बोतलों के साथ पांच आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन के आदेशों का उल्लंघन करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने एक मई को आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ रिंकू निवासी कोर्ट मोहल्ला नजदीक रोड चौपाल जिला करनाल को एक गाड़ी स्विफट डिजायर सहित गिरफ्तार किया। गाड़ी से 20 पेटी देसी व 4 पेटी अंग्रेजी शराब (288 बोतल शराब) बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर करनाल में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।
पुलिस चौकी सालवन की टीम ने आरोपी संदीप उर्फ काला निवासी कुडलन रोड सालवन को 10 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। थाना घरौंडा की टीम ने आरोपी राहुल उर्फ सुरेंद्र निवासी बालीनगर अराईपुरा रोड घरौंडा को 24 बोतल देसी शराब सहित अराईपुरा रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस चौकी मॉडल टाउन की टीम ने आरोपी अनिल कुमार निवासी वाल्मीकि बस्ती मॉडल टाउन करनाल को 6 बोतल शराब सहित वाल्मीकि बस्ती मॉडल टाउन से और आरोपी कर्मवीर निवासी सूरज नगर कटाबाग को 8 बोतल अवैध शराब सहित नजदीक सुगरमील नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें