रविवार को कोरोना के 780 नए मामले आए हैं। वहीं श्मशान घाट में 25 संक्रमित मृतकों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने अपने रिकॉर्ड में संक्रमण से 10 की मौत दर्ज की है। 449 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण करनाल में ऑक्सीजन की खपत बढ़ती जा रही है। रविवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन का 10 हजार लीटर का टैंक खाली हो गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन में गैस सिलिंडरों के जरिए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ऑक्सीजन दी गई। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि पानीपत से ऑक्सीजन का टैंकर आ रहा था, पानीपत से दो किलोमीटर आगे टैंकर के टायर में पंचर हो गया। इस कारण टैंक के आने में थोड़ा समय लग गया। 15 मिनट बाद टैंकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गया, तब जाकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर
इन लोगों की गई जान
घरौंडा वार्ड 14 निवासी 75 वर्षीय महिला, मंगल कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, मुरादाबाद निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, तरावड़ी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, सदर बाजार निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति, गाजियाबाद निवासी 48 वर्षीय महिला, सेक्टर-14 फरीदाबाद निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, राजीव पुरम निवासी 63 वर्षीय महिला, नई दिल्ली निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, कर्ण विहार निवासी 76 वर्षीय महिला, नई दिल्ली निवासी 58 वर्षीय महिला,करनाल 54 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली निवासी, शांति नगर निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, सदर बाजार निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग, बागपत निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-13 निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, गांव पोपड़ा निवासी 70 वर्षीय महिला, निसिंग निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-4 निवासी 73 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 निवासी 52 वर्षीय महिला,मॉडल टाउन निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति, घरौंडा वार्ड नंबर 6 निवासी 23 वर्षीय महिला का संस्कार किया गया।
ये हैं हालात
सैंपल लिए - 317317
पॉजिटिव - 28772
निगेटिव - 288655
एक्टिव - 6057
ठीक हुए - 22441
मौत - 274
आईसीयू का बेडएक ही खाली
कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 17 प्राईवेट अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। जिले में 458 आक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 429 भरे हैं और 29 बेड खाली हैं। जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 209 हैं, जिनमें 208 भरे हैं और 1 खाली है। डीसी निशांत कुमार ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।