फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट बेचने के नाम पर 48.8 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुढ़ाखेड़ा में एक दंपती को सिंचाई विभाग की जमीन बेचकर 48.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत एसपी को दे दी है। पीड़ित नरेश कुमार गुप्ता व उनकी पत्नी सविता ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार धीमान निवासी सेक्टर-7 अर्बन एस्टेट करनाल और संजय कुमार बत्तरा निवासी आरकेपुरम, राजबीर सिंह चौधरी निवासी दादूपुर खुर्द, संजीव तोमर निवासी पृथ्वी विहार कालोनी ने धोखाधड़ी से उन्हें सिंचाई विभाग की जमीन बेचकर लाखों रुपये हड़प लिए। नरेश कुमार ने बताया कि राजेश कुमार धीमान उनसे मिला था और उसने बुढाखेड़ा में प्लॉट बेचने का प्रस्ताव दिया। आरोपी की बातों में आकर हमने इकरारनामा कर दो दुकानें जिनके प्लाट नं. 10-ए व 10 रकबा 9 गुणा 30 फुट कुंजपुरा रोड के पास जिनकी जमाबंदी 2007 और 2008 के अनुसार खेवट नंबर 115/100 खतौनी नंबर 140 किले 39, रकबा 227 कनाल 17 मरले का भाग है। इसको 19 लाख रुपये में इकरार नामा कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने 19 लाख में दूसरी दो दुकानों का भी इकरारनामा कर दिया। जबकि दोनों आरोपी इस जमीन के मालिक नहीं थे। उसके बाद उन्होंने तीन लाख रुपये लगाकर दुकानें बनाई। इस तरह से उनके 41 लाख रुपये खर्च हो गए। बाद में सिंचाई विभाग ने इन दुकानों को गिरा दिया। जब आरोपी से पैसे मांगे तो लौटाने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह सविता रानी ने बताया कि उन्हें तथा उनके पति को अपनी बातों में फंसाकर संजय कुमार बत्तरा, राजबीर चौधरी, संजीव तोमर ने बुढ़ाखेड़ा में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी दुकानों को बेच दिया और 10 लाख 80 हजार रुपये का चेक ले लिया। बाद में रजिस्ट्री की बात की तो आरोपी टाल-मटोल करते रहे। पैसे वापस मांगे तो धमकी देने लगे। बाद में पंचायत हुई और उन्होंने 10 लाख 80 हजार रुपये का चेक सविता रानी के नाम तथा 19 लाख रुपये का चेक नरेश कुमार गुप्ता के नाम से दिया और कहा कि ये दोनों चेक कैश होने के बाद आपको शेष 19 लाख रुपये का चेक भी दे दिया जाएगा। लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। उसके बाद संजीव तोमर व राजेश कुमार से चेक बाउंस होने को लेकर बात की तो ये टाल मटोल करते रहे। अब पैसे देने के बजाए हमें धमकाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व एसपी गंगाराम पुनिया से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें