फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़कों के लिए 46.31 करोड़ मंजूर

Fri, 30 May 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। हलका नीलोखेड़ी की सड़कों के चौड़ा व नवीकरण होने से लोगों गढ्ढों से मुक्ति मिल सकेगी। नीलोखेड़ी की सड़कों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 46.31 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। यह जानकारी विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने दी।
शहर के लोगों को बातचीत के दौरान कबीरपंथी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर मंजूर की गई इस राशि लगभग 56 सड़कों को चौड़ा करने के साथ नवीनीकरण किया जाए। विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की ओर से राज्य में विकास कार्यों की लहर चली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में प्रत्येक हलके में करोड़ों रुपये से विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे हलके में विकास कार्य जोरों से चल रहे हैं। सभी विकास समय से पूरे कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम बंसल, पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा और नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें