फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की चोटियां छूने निकले सैनिक स्कूलों के 46 विद्यार्थी

Wed, 18 Jun 2014 12:14 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के सैनिक स्कूलों से 46 सदस्यों का पर्वतारोही दल को एनडीआरआई के निदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव ने कुंजपुरा परिसर सैनिक स्कूल से रवाना किया।
विज्ञापन


यह दल जम्मू कश्मीर के लेह क्षेत्र में कांग के लिए यतजे शिखर तक जाएंगा। शिखर की ऊंचाई 6400 मीटर है। सैनिक स्कूल कुंजपुरा के कैप्टन एलएन शर्मा ने बताया कि 16 जून को अखिल भारतीय सैनिक स्कूलों से 46 सदस्यों का दल पर्वतारोहण के लिए रवाना हुआ।

दल में 40 विद्यार्थी व छह स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। यह दल सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रशिक्षक जेएस गुलिया की देखरेख में रवाना किया। दल 10 जुलाई को वापस पहुंचेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह दल 6400 मीटर की ऊंचाई पर कांग यतजे पीक पर चढ़ने के लिए पहला प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व की भावना जगाना और हमारे पहाड़ाें को स्वच्छ रखने के बारे में जागरूकता प्रदान करना है।

4800 मीटर की ऊंचाई पर कैंप

पहला कैंप 4800 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को ग्लेशियर घूमना, कदम बनाना, हिमदरार बचाव, कुलाबा घूमना, सामने बिंदू चढ़ाई, बर्फ और बर्फ शिल्प के प्रशिक्षण में ट्रेंड किया जाएगा। सभी गतिविधि में अंतिम चढ़ाई से पहले तीन शिखरों को स्थापित किया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा होती है

अभियान दल में पूरे देश से 18 सैनिक स्कूलों के कैडेट्स भाग लेते है। जिससे कैडेटों के बीच राष्ट्रीय एकता व सौहार्द की भावना पैदा होती है। यह अभियान सैनिक स्कूल सोसाइटी, रक्षा मंत्रालय के आदेशों पर चलाए जाते हैं। इससे पहले भी सैनिक स्कूल एडवेंचर क्लब के कई चोटियों पर गए हैं।
विज्ञापन


यह ऐसा 13वां अभियान है। उन्होंने बताया कि अभियान में  सैनिक स्कूल करनाल, रेवाड़ी, सितारा (महाराष्ट्र), बालाचड़ी (गुजरात), नगरोटा (जम्मू कश्मीर), घोराखाल (उत्तराखंड), कोरुकोंडा (आंध्र प्रदेश), भुवनेश्वर (उड़ीसा), पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), गोलपरा (असम), नालंदा व गोपालगंज (बिहार), अंबिकापुर (छतीसगढ़), कपूरथला (पंजाब), सुजानपुर तीरा (हिमाचल प्रदेश), तिलैया (झारखंड), कोड़ागू (कर्नाटक), रीवा (मध्य प्रदेश) के कैडेट शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें