जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 44 केस सामने आए हैं। इनमें स्टाफ नर्स, डॉक्टर हाउस वाइफ, विद्यार्थी, सहित अन्य व्यक्ति शामिल है ये जानकारी उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 75476 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें से 66948 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 7440 मामले पॉजिटिव है। अब तक 109 मरीजों की मौत हो चुकी है। 685 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा 6646 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। जिला में शनिवार को 44 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 20 केस एंटीजन टेस्ट से तथा 24 केस आर.टी.पी.सी.आर. से पाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को 50 मरीज ठीक होकर अपने घर गए है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं पाये जाते है, उन्हें अस्पताल में रखने की बजाए नीलोखेड़ी के नजदीक स्थित गुरुकुल में स्थापित किये गए कोविड केयर सेंटर में रखा जाए।