फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कैंप आफिस के बाहर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ गरजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 681 मुख्यालय करनाल द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार हजारों की संख्या में कर्मचारी स्थानीय फव्वारा पार्क में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं को आठ जनवरी को सीएम से वार्ता के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया है। इससे पहले, संचालन प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा चार अक्तूबर को जन स्वास्थ्य विभाग मंत्री डा. बनवारी लाल बावल और चार दिसंबर को भवन एवं शाखा मार्ग मंत्री राव नरबीर गुरुग्राम स्थित आवास का घेराव कर्मचारियों की जायज मांगों को हल करवाने के लिए किया गया, लेकिन बातचीत का आश्वासन देने के बावजूद आज तक संगठन को बातचीत का समय नहीं दिया गया, जिसको लेकर प्रदेशभर का कर्मचारी रोषित है। संगठन द्वारा घोषित आंदोलन के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री के आवास घेराव करने के लिए रोषित एवं शोषित कर्मचारी लामबंद है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा सरकार पांच राज्यों के चुनाव में मिली पराजय से सबक लेकर कर्मचारियों की मांगों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करने के लिए संगठन को बातचीत के लिए बुलाए। कर्मचारियों में बढ़ता हुआ रोष एक दिन ज्वालामुखी के रूप में बड़े आंदोलन को जन्म देगा, जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। घेराव को समर्थन देने के लिए पहुंचे हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलबाग अहलावत ने संयुक्त संबोधन में कहा की अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के आह्वान पर आठ या नौ जनवरी को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित सभी विभागीय संगठनों का एक-एक कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेगा।
इस अवसर पर प्रदेश चेयरमैन उत्तम सिंह मलिक, प्रदेश मुख्य संगठन कर्ता महेंद्र यादव , प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान मुंशी राम कंबोज, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन राजाना, जय प्रकाश शर्मा, योगेश वशिष्ठ हीरालाल, बलजीत शर्मा, रामनिवास शर्मा, जय वीर जुलानी, कश्मीरी लाल शर्मा, रामलाल, प्रवेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजबीर पटौदी, राजेश दहिया, जिले सिंह, ल मीचंद, जगदीश सैनी, बाबूराम उकलाना, पवन सढौरा और संजय पावनी वीरेंद्र सिंह, आबकारी कराधान विभाग के प्रांतीय प्रधान कुलदीप शर्मा, प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान हवा सिंह सांगवान, प्रांतीय प्रवक्ता अमरीक सिंह, प्रांतीय कार्यालय सचिव रामकुमार प्रजापति व राकेश गौतम आदि नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


ये हैं मुख्य मांगें
मुख्य मांगे कैनाल गार्ड के पद पर कार्यरत कर्मचारी को तृतीय श्रेणी का कर्मचारी मानकर तृतीय श्रेणी का वेतनमान दिया जाए 2012 में बने नए सेवा नियमों की त्रुटियां दूर की जाए। चतुर्थ श्रेणी से लिपिक के पद पर पदोन्नत कर्मचारी को टाइप टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट की शर्त हटाई जाए ट्रम अप्वाइंटमेंट डीसी रेट आउटसोर्सिंग ठेकेदारी प्रथा वह सभी कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर बिना शर्त पक्का किया जाए सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान काम समान वेतन दिया जाए। तकनीकी वेतनमान बहाल किया जाए जोखिम भत्ता दिया जाए खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती की जाए पुरानी एक्स ग्रेशिया नीति बहाल की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें